मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

देश में 14 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में पॉजिटिविटी रेट राष्ट्रीय औसत से कम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

- देश में प्रति दस लाख लोगों में हो रहे हैं 48028 टेस्ट

- विश्व स्वास्थ्य संगठन मानकों से 6 गुना हो रहे हैं टेस्ट

नई दिल्ली: देश के 14 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना के मामले सामने आने की दर यानी पॉजिटिविटी रेट राष्ट्रीय औसत से कम है। इसी के साथ इन राज्यों में रोजाना किए जाने वाले टेस्ट की संख्या भी राष्ट्रीय औसत से अधिक है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों के तहत देश में प्रति दस लाख लोगों में 140 लोगों के टेस्ट किए जाने चाहिए। मौजूदा समय में भारत में प्रति दस लाख व्यक्तियों पर 48028 टेस्ट किए जा रहे हैं, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों से छह गुना अधिक है।

दस राज्यों में पॉजिटिविटी दर कम है और जहां टेस्ट की संख्या अधिक है, उनमें मिजोरम, मणिपुर, दमन व दीव, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, सिक्किम, त्रिपुरा जैसे राज्य शामिल हैं।

देश में 74 प्रतिशत नए मामले 10 राज्यों से

पिछले 24 घंटों में 83,347 नए मामले सामने आए हैं। देश में 74 फीसदी नए मामले 10 राज्यों से आ रहे हैं। महाराष्ट्र से 18000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं, आंध्रप्रदेश और कर्नाटक दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें