मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

थाना हाजत में बंदी की मौत की जांच के लिए पहुंची एफएसएल टीम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी

चंपारण,। जिले के झरोखर थाना हाजत में बंद युवक की मौत मामले

की जांच के लिए मुजफ्फरपुर से एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। घटना के

बाद लोगो ने थाना का घेराव किया। वही सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए

शव पहुंचने पर भी लोग हंगामा करने पर उतारू थे। हालांकि पुलिस ने समझाते

हुए मामला को शांत कराया। सदर अस्पताल में उग्र हो रहे लोगो से

एएसपी,मुफ्फसिल और टाउन थानाध्यक्ष ने बात कर मामला शांत कराया।

बताया

गया है कि बाइक चोरी के मामले में नन्हक यादव को बुधवार को गिरफ्तार किया

गया था,रात में थाना हाजत में उसकी गम्भीर स्थिति देख घोड़ासहन पीएचसी में

उसे भर्ती कराया गया,जहां उसकी मौत हो गई।

एसपी कांन्तेश कुमार

मिश्र ने बताया है कि वीडियो फुटेज काफी लंबा है जिसको देखा जा रहा

है,मामले की सिकरहना डीएसपी द्वारा जांच की जा रही है। वही मृतक के परिजनों

ने स्थानीय थाना पुलिस पर पिटाई कर हत्या का आरोप लगाया है।इस बीच लोग

झरोखर थाना का घेराव करने पहुँच गए। जहां पुलिस बल व एसएसबी के जवानों

द्वारा उन्हें खदेड़ा गया।

सदर अस्पताल में परिजन शव का पोस्टमार्टम

नही करा रहे थे जिन्हें समझा बुझा कर पोस्टमार्टम के लिए तैयार कराया गया।

पोस्टमार्टम मजिस्ट्रेट व वीडियोग्राफी के समक्ष किया गया ।

सिकरहना

डीएसपी अशोक कुमार ने बताया है कि मजफ्फरपुर से एफएसएल टीम पहुँच कर मामले

की जांच में जुटी है। वही साइबर एक्सपर्ट फुटेज की जांच करेंगे। इधर आन

ड्यूटी हाजत कर्मी को निलंबित कर दिया गया है और थानाध्यक्ष पर कार्रवाई के

लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें