पुंछ के सुरनकोट में आतंकवादियों ने वायु सेना के वाहन पर की गोलीबारी, पांच जवान घायल
पुंछ। पुंछ जिले के सुरनकोट के सनाई गांव में आतंकवादियों ने वायु सेना (आईएएफ) के एक वाहन समेत दो वाहनों पर शनिवार शाम गोलीबारी की। इस हमले में पांच जवान घायल हो गए। हमले के तुरंत बाद आतंकी मौके से फरार हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि हमला शाम को शशिधर के पास हुआ, जब वाहन जिले के सुरनकोट इलाके में सनाई टॉप की ओर जा रहे थे। उन्होंने कहा कि इस हमले में पांच जवान घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें मार गिराने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है।





