मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

पुलवामा मुठभेड़ में आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भागे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पुलवामा मुठभेड़ में आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भागे

पुलवामा मुठभेड़ में आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भागे

पुलवामा (जम्मू-कश्मीर), 18 मार्च । पुलवामा जिले के मित्रीगाम इलाके में शनिवार सुबह आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।

जानकारी के अनुसार मित्रीगाम इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के बारे में पुलिस को एक विशेष सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने अन्य सुरक्षाबलों के साथ मिलकर इलाके की घेराबंदी करके तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों के नजदीक पहुंचते ही गोलीबारी शुरू कर दी और मुठभेड़ शुरू हो गई। कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद आतंकियों की ओर से गोलीबारी बंद हो गई। इसके बाद सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल की तलाशी ली लेकिन वहां पर कोई आतंकी नहीं मिला। माना जा रहा है कि आतंकी शुरुआती गोलीबारी के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। सुरक्षा बल अभी भी आतंकियों की तलाश कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें