मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

महाकुंभ में बड़ी घटना करने की तैयारी में था बब्बर खालसा का संदिग्ध आतंकी लाजर मसीह - डीजीपी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
महाकुंभ में बड़ी घटना करने की तैयारी में था बब्बर खालसा का संदिग्ध आतंकी लाजर मसीह - डीजीपी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने बताया कि महाकुंभ में बब्बर खालसा का संदिग्ध आतंकी लाजर मसीह बड़ी घटना करने की तैयारी में था। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान लाजर ने बताया कि वह पाकिस्तान में बैठे तीन आईएसआई एजेंटों के सम्पर्क था। घटना करने के बाद संदिग्ध आतंकी लाजर की पुर्तगाल जाने की तैयारी थी। इसके कुछ साथी पुर्तगाल में रहते है। कौशाम्बी में गिरफ्तारी से पहले वह लखनऊ और कानपुर में छुपकर रहा था।पुलिस महानिदेशक ने गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टालरेंस पर कार्य हो रहा है। महाकुंभ के पहले देश विदेश में बैठे खास लोगों से गड़बड़ी की सूचना यूपी पुलिस को मिली थी। इसी क्रम में एक महत्वपूर्ण सफलता उत्तर प्रदेश एफटीएफ को बीती रात में मिली है। यह कार्यवाही यूपी एसटीएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त आपरेशन में की गयी। गाजियाबाद से फर्जी आधार कार्ड बनवाने वाले लाजर के बारें में पंजाब पुलिस की ओर से जानकारी मिली थी।प्रशांत कुमार ने बताया कि हीरोइन की तस्करी में आतंकी लाजर पंजाब की जेल में गया था। जेल में मारपीट में घायल होने के बाद आतंकी अस्पताल में भर्ती था। वहीं से यह 24 सितम्बर 2024 को फरार हो गया था। 23 अक्टूबर 2024 बब्बर खालसा के सम्पर्क में आने के बाद इसने एक हत्या की थी और ​इसके बाद से यह ​छुपकर रह रहा था। महाकुम्भ में दौरान यूपी पुलिस की चप्पे-चप्पे में पुलिसकर्मियों की तैनाती के कारण आतंकी लाजर बड़ी घटना करने की अपनी मंशा में सफल नहीं हो सका।उन्होंने बताया कि यूपी एसटीएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में कौशांबी जिले से बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से संबंध रखने वाला आतंकी लाजर मसीह पंजाब के अमृतसर के रामदास इलाके के कुर्लियान गांव का निवासी है। लाजर मसीह को गुरूवार की सुबह कौशांबी जिले के कोखराज क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। एसटीएफ को संदिग्ध आतंकी के पास से तीन हैंड ग्रेनेड, दो डेटोनेटर, एक विदेशी पिस्तौल नोरिन्को एम-54 टोकरेव (यूएसएसआर) के साथ-साथ विदेश में निर्मित 13 कारतूस ​बरामद हुए है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें