मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:37 · नई दिल्ली संस्करण

श्रीनगर के नौगाम इलाके में पुलिस पार्टी पर आतंकी हमला, दो पुलिसकर्मी शहीद, एक घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

श्रीनगर। श्रीनगर के नौगाम बाइपास पर शुक्रवार सुबह आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर गोलीबारी कर हमला कर दिया। इस हमले में 2 पुलिसकर्मी शहीद हो गए, जबकि एक घायल हो गया है। हमले के बाद आतंकी मौके से भागने में सफल रहें। वहीं सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की धर-पकड़ के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। शहीद पुलिस कर्मियों की पहचान इशफाक अयूब व फैयाज अहमद और घायल पुलिसकर्मी की पहचान मोहम्मद अशरफ के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार श्रीनगर के नौगांम बाइपास के पास नाके पर आतंकियों ने शुक्रवार सुबह पुलिस पार्टी पर गोलाबारी कर हमला कर दिया। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान दो पुलिसकर्मियों ने दम तोड़ दिया है। आतंकी हमला होने पर पुलिस के जवानों ने भी मोर्चा सभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। इसी बीच आतंकी मौके से भाग निकलने में सफल रहे। वहीं सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की धर-पकड़ के लिए तलाशी अभियान जारी रखा हुआ है। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने आने-जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी था।

वहीं आईजीपी कश्मीर विजय कुमार के अनुसार यह हमला जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के आतंकियों द्वारा किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें