मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:34 · नई दिल्ली संस्करण

बडगाम में सीआरपीएफ पार्टी पर आतंकी हमला, सीआरपीएफ जवान शहीद, आतंकी फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बडगाम। बडगाम जिले के चामोरा के केसरमुल्ला इलाके में गुरुवार को आतंकियों ने सीआरपीएफ पार्टी पर हमला कर दिया। इस हमले में सीआरपीएफ का एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर शहीद हो गया। हमले करने के बाद आतंकी मौके से भागने में सफल रहे। वहीं सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की धर-पकड़ के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार चामोरा के केसरमुल्ला इलाके से सीआरपीएफ की 117 वाहिनी के जवानों का एक गश्ती दल गुजर रहा था। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो आतंकियों ने सीआरपीएफ पार्टी पर अचानक गोलीबारी कर दी। सीआरपीएफ के जवानों ने भी तुरन्त मोर्चा संभालते हुए आतंकियों पर जवाबी गोलीबारी की। इस हमले में सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया। घायल जवान को 92 बेस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उपचार के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया। इसी बीच आतंकी मौके से भगाने में सफल रहें। जाने से पहले आतंकी घायल सीआरपीएफ जवान की राइफल भी अपने साथ ले गए। वहीं सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की धर-पकड़ के लिए तलाशी अभियान जारी रखा हुआ है। सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान आने-जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया है। खबर लिखे जाने तक क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें