मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

अफगानिस्तान में आतंकी हमला: काबुल यूनिर्विसटी में बुक फेयर में फायरिंग, 19 छात्रों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को आतंकवादियों की फायरिंग में करीब 19 छात्रों की मौत हो गई, जबकि 12 घायल हो गए। काबुल यूनिर्विसटी को निशाना बनाकर किए गए इस हमले में शामिल तीन बंदूकधारियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के हवाले दी गई जानकारी के मुताबिक काबुल यूनिर्विसटी में लगे बुक फेयर में घुसकर तीन बंदूकधारियों ने छात्रों पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं थीं। इस हमले में 19 छात्रों की मौत हुई है और 12 घायल हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यूनिर्विसटी के उत्तरी गेट पर धमाका होने के बाद गोलीबारी शुरू हुई। न्यूज चैनलों पर चल रही फुटेज में कई छात्र यूनिर्विसटी परिसर के अंदर बचने के लिए भागते हुए दिख रहे हैं। सुरक्षा बल अंदर फंसे छात्रों को निकाल रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, एक आतंकी को मार गिराया गया है। अब तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें