मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

'आतंकवाद और पानी एक साथ साझा नहीं हो सकता', पाकिस्तान को लेकर बोले एस जयशंकर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'आतंकवाद और पानी एक साथ साझा नहीं हो सकता', पाकिस्तान को लेकर बोले एस जयशंकर

चेन्नई। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर तमिलनाडु के आईआईटी मद्रास में आयोजित फायरसाइड चैट कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए चेन्नई पहुंचे। कार्यक्रम में संबोधन के दौरान उन्होंने बांग्लादेश में उनके हालिया दौरे का जिक्र किया।

एस जयशंकर खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में भारत की ओर से शामिल होने के लिए ढाका गए थे। इसे लेकर उन्होंने कहा कि अगर आपका कोई पड़ोसी आपके साथ अच्छा है और कोई नुकसान नहीं पहुंचा रहा है, तो आप उसके साथ संबंध आगे बढ़ाते हैं। वहीं उन्होंने पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान दिया।

भारत की पड़ोस नीति के बारे में एस. जयशंकर ने कहा, "मैं दो दिन पहले बांग्लादेश में था।

हमें कई तरह से बहुत सारे पड़ोसी मिले हैं। अगर आपका कोई पड़ोसी अच्छा है या नुकसान नहीं पहुंचा रहा है, तो आप स्वाभाविक रूप से उसके साथ संबंध बनाते हैं। भारत ऐसे पड़ोसी की मदद करता है, स्वाभाविक रूप से। हमारे ज्यादातर पड़ोसियों को वैक्सीन की पहली खेप भारत से मिली।"

बांग्लादेश में इस साल फरवरी में चुनाव होने वाला है। इसे लेकर विदेश मंत्री ने कहा कि हम बांग्लादेश को उनके चुनाव में शुभकामनाएं देते हैं, और हम उम्मीद करते हैं कि एक बार चीजें ठीक हो जाने पर, अच्छे पड़ोसी का रिश्ता जारी रहेगा।

वहीं, उन्होंने यूक्रेन विवाद को लेकर कहा, "इस वजह से कई दिक्कतें थीं। हमने पड़ोसियों को खाने और दूसरी चीजों से मदद की। श्रीलंका में बहुत बड़ा आर्थिक संकट था, हमने चार बिलियन डॉलर की मदद की, अच्छे पड़ोसी यही करते हैं। श्रीलंका में एक तूफान आया, हम उसी दिन वहां पहुंचे और सभी बचाव कार्य किए।"

पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए एस जयशंकर ने कहा, "हमें अपने लोगों को आतंकवादियों से बचाने का हक है। हम अपनी रक्षा के लिए जो कुछ भी कर सकते हैं, करते हैं। लेकिन अगर आपके यहां दशकों से आतंकवाद है, तो आपके पास अच्छा पड़ोसी नहीं हो सकता। आप ऐसे किसी व्यक्ति के साथ अच्छे पड़ोसी वाले संबंध नहीं रख सकते और पानी साझा नहीं कर सकते जो आतंकवाद जारी रखे हुए है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें