मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद राजद और कांग्रेस के बीच बढ़ी तल्खी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार विधानसभा चुनाव के बाद राजद और कांग्रेस के बीच बढ़ी तल्खी

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व वाले महागठबंधन के खराब प्रदर्शन के बाद राजद और कांग्रेस के बीच तल्खियां बढ़ती दिख रही हैं। दोनों दलों के नेता अब एक-दूसरे को आईना दिखाने की भी कोशिश कर रहे हैं।

दरअसल, हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में शामिल राजद ने 143 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन 25 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है, वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार छह सीटों पर ही जीत दर्ज कर सके।

इसके अलावा महागठबंधन में शामिल मुकेश सहनी विकासशील इंसान पार्टी एक भी सीट नहीं जीत सकी।

चुनाव परिणाम के बाद सभी दलों में समीक्षा बैठकों की शुरुआत हुई जिसमें हार के कारणों की तलाश की जा रही है। राजद जहां पटना में प्रमंडलवार बैठक कर खराब प्रदर्शन के कारणों को खोज रही है, वहीं कांग्रेस के नेता दिल्ली में समीक्षा बैठक कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की समीक्षा बैठक में कई नेताओं ने "एकला चलो" की नीति अपनाने और संगठन की मजबूती पर बल दिया।

वहीं, कई नेताओं ने चुनाव में दोस्ताना संघर्ष को भी जिम्मेदार बताया।

इस बीच, राजद के नेता कांग्रेस के गठबंधन तोड़कर "एकला चलो" को लेकर तंज कस रहे हैं। राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि कांग्रेस अगर इस चुनाव में जो भी सीटें जीती है या जो भी वोट मिला है, वह राजद के कारण मिला है।

उन्होंने कहा कि बिहार में राजद के ही जनाधार हैं, यह कांग्रेस भी जानती है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अभी बहुत कुछ कहना जल्दबाजी है। वैसे, कोई अकेले चलना चाहेगा तो उसे रोका नहीं जा सकता है।

कांग्रेस के संगठन मजबूत किए जाने को लेकर राजद अध्यक्ष ने कहा कि यह अच्छी बात है। कांग्रेस अपनी ताकत का विश्लेषण कर चुकी है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के बाद सोमवार से विधानसभा सत्र की शुरुआत हो रही है, जिसमें सभी नए विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें