मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

भवानीपुर मतगणना केंद्र के सामने स्कॉर्पियो गाड़ी को लेकर तनाव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भवानीपुर मतगणना केंद्र के सामने स्कॉर्पियो गाड़ी को लेकर तनाव

कोलकाता : मतगणना से एक दिन पहले रविवार को भवानीपुर के मतगणना केंद्र के सामने एक सफेद स्कॉर्पियो गाड़ी को लेकर कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई।मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह लार्ड सिन्हा रोड की गली के मुहाने पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता और समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप है

कि ‘एक्स आर्मी’ लिखा एक सफेद स्कॉर्पियो वाहन, जिसके सामने भाजपा का झंडा और उत्तरिय लगा था, बिना किसी जांच के मतगणना केंद्र के पास तक जाने दिया गया।तृणमूल कार्यकर्ताओं का यह भी दावा है कि उस गाड़ी से एक व्यक्ति उतरकर मतगणना केंद्र के अंदर जाता हुआ दिखाई दिया।

इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस ने सभी आरोपों से इनकार किया है।

पुलिस का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था नियमों के अनुसार ही चल रही है और बिना अनुमति किसी को भी मतगणना केंद्र के अंदर जाने नहीं दिया गया है।स्थिति तनावपूर्ण होते देख केंद्रीय बल और पुलिस ने संयुक्त रूप से प्रदर्शनकारियों को मतगणना केंद्र के निर्धारित क्षेत्र से बाहर कर दिया।

घटना के कारण लार्ड सिन्हा रोड इलाके में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी रही, लेकिन बाद में हालात सामान्य हुई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें