मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

युवक की हत्या के बाद तनाव, छप्परपोश मकान में लगाई आग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
युवक की हत्या के बाद तनाव, छप्परपोश मकान में लगाई आग

भरतपुर। जिले के गहनौली थाना इलाके में चाऊमीन के पैसे को लेकर विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने गुरुवार देर रात छप्पर पोश मकान में आग लगा दी गई। मर्डर के बाद दोनों पक्षों में तनातनी बनी हुई थी। इसे देखते हुए गांव में आरएसी के जवान और गहनौली थाने के पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके बाद भी आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया। आग में एक बाइक जल गई और मकान में रखा सामान जलकर राख हो गया।पटवारी मनोज कुमार ने बताया कि खानवां में खिललो का मकान है। मकान के अंदर खिललो की पत्नी मौजूद थी। उसने बताया कि करीब 10 से 12 लोग आए और मकान में आग लगाकर चले गए। आगजनी में एक बाइक जली है। घटना में कोई जनहानि और पशु हानि नहीं हुई है। खिललो का छप्पर पोश मकान है। घटना की सूचना रात में मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर दमकल की गाड़ी की मदद से आग को बुझाया गया।मामले के अनुसार 9 अक्टूबर की रात चाऊमीन के पैसे को लेकर युवकों में विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की तरफ से जमकर लाठियां चली और पथराव हुआ। इस दौरान सिर में चोट लगने से जितेंद्र (40) की मौत हो गई। वहीं जितेंद्र का भाई गोपाल घायल हो गया। तब से दूसरे पक्ष के लोग फरार हैं। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए। गांव आरएसी के जवान और गहनौली थाने के पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। उसके बावजूद कल कुछ लोग दूसरे पक्ष के छप्पर पोश मकान में आग लगाकर फरार हो गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें