मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

बरेली में जुमे की नमाज के बाद तनाव, मौलाना तौकीर रजा नजरबंद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बरेली में जुमे की नमाज के बाद तनाव, मौलाना तौकीर रजा नजरबंद

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद 'आई लव मोहम्मद' के बैनर और नारों को लेकर तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई।

इस दौरान इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा को प्रशासन ने नजरबंद कर दिया, जिसके बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई।

बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र में फइक एंक्लेव में ठहरे मौलाना तौकीर के आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

मौलाना ने आरोप लगाया कि जैसे ही वह नमाज के लिए निकलने वाले थे, प्रशासन को उनकी लोकेशन का पता चल गया।

उन्होंने कहा, "डीएम और अन्य अधिकारी मेरे आवास पर पहुंचे और मुझे बाहर जाने से रोक दिया। पूरी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। सरकार मुसलमानों के खिलाफ सख्ती बरत रही है।"

मिली जानकारी के मुताबिक, जुमे की नमाज के बाद कुछ लोगों ने 'आई लव मोहम्मद' के बैनर और नारे लगाए, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कार्रवाई की और मौलाना को नजरबंद करने का निर्णय लिया। पुलिस ने शहर के संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

जिला प्रशासन का कहना है कि यह कदम शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री साझा न करने की अपील की है। शहर में अतिरिक्त पुलिस बल और आरएएफ की तैनाती की गई है।

प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया है कि स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है और किसी भी तरह की अशांति को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें