मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

नवादा में घर का ताला तोड़कर 10 लाख की चोरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नवादा। नवादा में बेखौफ चोरों ने बीती रात बंद घर का ताला

तोड़कर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान चोरों ने 9 से 10 लाख

रुपये के सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ किया और मकान में लगे सीसीटीवी

को भी अपने साथ लेकर चलते बने।

गृहस्वामी को पड़ोसियों ने गुरुवार

को घर का ताला टूटे रहने की सूचना दी। चोरी का मामला नवादा के पकरीबरांवा

थाना क्षेत्र के वेगराजपुर जुरी गांव का है, जहां बीती रात बेखौफ चोरों ने

वेगराजपुर जुरी गांव के निवासी सुनील पंडित के बंद घर का ताला तोड़कर घर

में रखे 9 से 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ किया है।

चोरों ने आराम से पूरे घर को खंगाल कर घटना को अंजाम दिया। चोरों की ये

करतूत मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

पीड़ित गृह

स्वामी सुनील पंडित ने बताया कि घर में ताला बंद कर पूरा परिवार मुंबई गया

था। आसपास के लोगों ने फोन किया कि घर का ताला टूटा हुआ है और चोरी की

सूचना मिली। चोरी की सूचना अपने परिजन को दी। सूचना पर परिजन घर पहुंचे तो

देखा कि दरवाजा का ताला टूटा हुआ है और कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ है।

चोरों ने आलमीरा का लॉक तोड़कर लाखों के कीमती जेवरात पर हाथ साफ किया।

स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई है, जिसके बाद पुलिस पहुंचकर छानबीन करने में

जुट गई है।

मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध युवक दिखाई

दे रहे हैं, जिनकी पहचान की जा रही है। वहीं, बंद घर में चोरी की वारदात

से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से चोरी की

वारदात का जल्द खुलासा करने की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें