मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:29 · नई दिल्ली संस्करण

नवादा में लाखों की ठगी में शामिल 10 साइबर अपराधी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नवादा में लाखों की ठगी में शामिल 10 साइबर अपराधी गिरफ्तार

नवादा।साइबर क्राइम का हब बन चुका नवादा में पुलिस ने शिकंजा कसते हुए विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर गुरुवार को 10 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।नवादा के जालसाजों के द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों के लोगों से धनी फायनांस, बजाज फायनांस, मोबाइल टावर और विभिन्न बैंक से सस्ते दर पर लोन आदि के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे।साइबर फ्रॉड का हॉट स्पॉट बना नवादासाइबर थाना की पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केंदुआ, कादिरगंज थाना क्षेत्र के अतौआ गांव, काशीचक थाना क्षेत्र के नयाडीह गांव में छापेमारी कर साइबर अपराध में शामिल 10 साइबर ठग को धर-दबोचा है। बताया जाता है कि ये साइबर ठग पिछले कई वर्षों से साइबर ठगी के धंधे में लिप्त थे।साइबर डीएसपी प्रिया ज्योति के मुताबिक गिरफ्तार साइबर ठग एक सप्ताह में 5 से 10 लाख रुपये कमाते हैं और उस ठगी किए गए रुपये को आपस में बांटते हैं। पुलिस इनके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। फिलहाल गिरफ्तार सभी साइबर ठग से पूछताछ की जा रही है और इनके पास से बरामद दस्तावेजों व मोबाइल की जांच की जा रही है। पुलिस के हत्थे चढ़े सभी साइबर ठग शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केंदुआ का गोपाल सिंह का पुत्र शुभम कुमार, कादिरगंज थाना क्षेत्र के अतौआ गांव के विनय सिंह का पुत्र गुड्डू कुमार, सुभाष कुमार का पुत्र शुभम राज, काशिचक थाना क्षेत्र के नयाडीह गांव के योगेन्द्र चौहान का पुत्र हरेराम कुमार, जागेश्वर चौहान का पुत्र राम सकल कुमार, सोनेलाल चौहान के पुत्र राम चरण चौहान, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुरुमाह बेलदरिया गांव के जानकी चौहान का पुत्र भोला चौहान और नालंदा जिले के थरथरी थाना क्षेत्र के बसता गांव के तनिक चौहान का पुत्र सुरेश कुमार, वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव का अंकित कुमार और विकास कुमार शामिल है।ठगी के इस धंधे में शामिल अपराधियों में सबसे अधिक संख्या बेरोजगार युवाओं की है, जो चंद दिनों में ही करोड़पति बनने का सपना पूरा करने के लिए साइबर अपराधियों के गिरोह में शामिल हो रहे हैं। जिले का पकरीबरावां पुलिस अनुमंडल साइबर अपराध का गढ़ माना जाता है। इस अनुमंडल में स्थित वारिसलीगंज थाना क्षेत्र साइबर का हॉट स्पॉट बना हुआ है। वारिसलीगंज के दर्जनों गांव साइबर अपराधियों का पनाहगाह बने हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें