मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

सरायकेला में दोहरे हत्याकांड में दस आरोपित गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सरायकेला। जिला पुलिस ने कुचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत दरभंगा ओपी के ग्राम बिजार में बीते 13 सितंबर को हुए पति-पत्नी के दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्याकांड में शामिल सभी दस आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।गौरतलब है कि बीते 13 सितंबर को जिले के कुचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत दलभंगा ओपी क्षेत्र के ग्राम बिजार में सोमा सिंह मुंडा और उसकी पत्नी सिजाड़ी देवी की हत्या धारदार हथियार और गोली मारकर कर दी गई थी। घटना के एक दिन बीतने के बाद 14 सितंबर को पुलिस को घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। हत्याकांड के बाद मृतक के परिजन सुखलाल मुंडा द्वारा हत्या मामला दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने अनुसंधान प्रारंभ करते हुए दोहरे हत्याकांड में शामिल कुल 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।आरोपितों में मोहर सिंह मुंडा, चैतन्य मुंडा, दुर्गा मुंडा, बुधराम मुंडा, कीनू राम मुंडा, चम्बु राम मुंडा, अमित मुंडू, राम मुंडू, सनिका मुंडा, बिरसा मुंडा शामिल है। सभी आरोपित मृतकों के गांव के आसपास एवं रिश्तेदार ही लगते हैं। पुलिस ने हत्यारोपितों के पास से एक पिस्तौल, एक देसी कट्टा, तीन जिंदा गोली, स्कूटी एवं मोबाइल फोन बरामद किया है।सरायकेला थाना के सर्किल इंस्पेक्टर शंभू प्रसाद गुप्ता ने बताया कि आरोपितों ने डायन बिसाही के चलते दंपति की हत्या की थी। इस हत्याकांड में साजिशकर्ता एवं आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है। अन्य आरोपितों के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें