मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

बंगाल में फिर मौसम ने ली करवट, अचानक छह डिग्री गिरा तापमान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोलकाता,

08 फरवरी महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में एक बार

फिर मौसम ने करवट ली है। 24 घंटे के दौरान तापमान में छह डिग्री सेल्सियस

की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि ठंड बहुत अधिक नहीं बढ़ी है। इस हफ्ते

रविवार से लेकर बुधवार तक जहां न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब

था और गर्मी लग रही थी वहीं आज गुरुवार को यह गिरकर 16.7 डिग्री सेल्सियस

पर जा पहुंचा है। अधिकतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री कम 25.5 डिग्री

सेल्सियस है। हालांकि मौसम विभाग ने बताया है कि पहाड़ी क्षेत्रों में

बर्फबारी के बाद बर्फीली हवाओं के दक्षिण बंगाल में प्रवेश करने की वजह से

पारा लुढ़का है लेकिन ठंड दोबारा नहीं बढ़ेगी। इस रविवार के बाद एक बार फिर

तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो सकता है। कोलकाता के अलावा हावड़ा,

हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया,

बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भी तापमान में हल्की गिरावट दर्ज

की गई है। बहरहाल उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी,

दार्जिलिंग और कलिमपोंग में न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के

करीब पहुंचा है, जिसके कारण वहां ठंड थोड़ी अधिक लग रही है

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें