मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:32 · नई दिल्ली संस्करण

बंगाल में तापमान सामान्य से अधिक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बंगाल में तापमान सामान्य से अधिक

बंगाल में तापमान सामान्य से अधिक

कोलकाता, 24 फरवरी । मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिम बंगाल के उत्तर से लेकर दक्षिणी हिस्से तक ठंड खत्म हो गई है। मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में बताया गया है कि राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस है जो सर्दी के इस मौसम का अब तक का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है। इसके अलावा अधिकतम तापमान भी 32.5 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। यह भी अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत दक्षिण बंगाल के अन्य इलाके में तापमान 24 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है जिसके कारण ठंड पूरी तरह से खत्म हो गई है। उत्तर बंगाल में भी तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि अगले हफ्ते से तापमान में और अधिक बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू होगा जिसकी वजह से धीरे-धीरे गर्मी की शुरुआत होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें