मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

देश में दूरसंचार ग्राहकों की संख्या मार्च में बढ़कर 119.9 करोड़ हुई : ट्राई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली । देश में दूरसंचार उपभोक्ताओं की संख्या मार्च में

मामूली बढ़कर 119.9 करोड़ हो गई है। दूरसंचार उपभोक्ताओं की संख्या में यह

इजाफा रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के नए ग्राहकों को जोड़ने के कारण हुई

है।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने शुक्रवार

को जारी एक रिपोर्ट में बताया कि भारत में टेलीफोन ग्राहकों की संख्या

फरवरी, 2024 के अंत में 1,19.77 करोड़ से बढ़कर मार्च 2024 के अंत में

1,19.93 करोड़ हो गई है। इस तरह इसमें मासिक आधार पर 0.13 फीसदी की वृद्धि

हुई है।

ट्राई की जारी मासिक ग्राहक रिपोर्ट के मुताबिक

ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या मार्च में बढ़कर 92.4 करोड़ हो गई है। इस

दौरान रिलायंस जियो ने 21.4 लाख मोबाइल ग्राहकों जोड़े हैं जबकि भारती

एयरटेल ने 17.5 लाख ग्राहक जोड़े हैं। वहीं, वोडाफोन-आइडिया (वीआईएल) ने

6.8 लाख मोबाइल ग्राहक, भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने 23.5 लाख और

महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) ने अपने 4,674 ग्राहक खो दिए हैं।

दूरसंचार

नियामक के अनुसार मार्च 2024 के अंत तक वायरलाइन ग्राहकों की संख्या बढ़कर

3.37 करोड़ हो गई है, जो फरवरी 2024 के अंत तक 3.31 करोड़ थी। वायरलाइन

खंड में नए ग्राहक जोड़ने में रिलायंस जियो सबसे आगे रही और उसने 3.99 लाख

नए ग्राहक को जोड़े हैं। इसके बाद भारती एयरटेल का स्थान रहा और उसने

2,06,042 नए ग्राहक जोड़े। इसके साथ ही वीआईएल में 39,713 उपयोगकर्ता शामिल

हुए। कुल ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या बढ़कर मार्च 2024 के अंत तक 92.40

करोड़ हो गई। इसमें 0.80 प्रतिशत की मासिक वृद्धि हुई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें