मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

तेलंगाना: संगारेड्डी जिले में केमिकल फैक्टरी का बॉयलर फटा, सात लोगों की मौत, 27 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हैदराबाद। संगारेड्डी जिले में बुधवार शाम भीषण अग्निकांड हुआ। हतनुरा मंडल के चंदापुर गांव के बाहरी इलाके में स्थित एसबी ऑर्गेनिक इंडस्ट्री में बॉयलर फटने से आग लग गई। विस्फोट से इमारतें नष्ट हो गईं। इस घटना में उद्योग के संचालक और निदेशक रवि समेत चार अन्य कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 27 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है।

दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल इलाज चल रहा है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

संगारेड्डी एसपी रूपेश, पाटनचेरु डीएसपी रविंदर रेड्डी, नरसापुर विधायक सुनीता रेड्डी और मेडक से भाजपा सांसद उम्मीदवार रघुनंदन राव ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस घटना पर अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। हादसे के समय कारखाने में 50 से अधिक कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने राज्य के दो मंत्रियों को घटनास्थल पर पहुंचने का आदेश दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें