मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार की सियासत में चार जून के बाद फिर से होगा बड़ा उलटफेर: तेजस्वी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना,। लोकसभा चुनाव के अंतिम क्षणों में राजनेता एक से बढ़कर एक

दावे कर रहे हैं। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर नेता

प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मंगलवार को

पत्रकारों से बातचीत में इशारों-इशारों में कह दिया कि बिहार की सियासत में

चार जून के बाद फिर से बड़ा उलटफेर हो सकता है।

तेजस्वी ने दावा

किया कि चुनाव के नतीजे आने के साथ ही नीतीश कुमार एक बार फिर से पलटी

मारकर महागठबंधन के साथ आ जाएंगे। नीतीश कुमार चार जून के बाद किसी भी वक्त

बड़ा फैसला ले सकते हैं। तेजस्वी ने कहा कि पीएम ने सच ही कहा है कि चार

जून के बाद देश में नया दौर शुरू हो जाएगा। उन्होंने ऐसा इसलिए कहा कि वह

जानते हैं कि चार जून के बाद भाजपा सफाचट हो जाएगी और जहां बिहार की बात है

तो चार जून के बाद हमारे चाचा पिछड़ों की राजनीति और अपनी पार्टी को बचाने

के लिए कोई भी बड़ा फैसला ले सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें