मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

तेजस्वी सूर्या ने तृणमूल सरकार पर बोला हमला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तेजस्वी सूर्या ने तृणमूल सरकार पर बोला हमला

सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने उत्तर बंगाल दौरे के दौरान तृणमूल सरकार पर हमला बोला।बागडोगरा एयरपोर्ट पर मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी सूर्या ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार ये यहां के युवाओं के लिए कुछ नहीं किया। राज्य के युवा रोजगार के लिए बाहर जाने को मजबूर हैं। लंबे समय से उद्योगों का विकास नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता आगामी चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर देगी। साथ ही उन्होंने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन और तृणमूल कांग्रेस पर एक जैसी राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि दोनों पार्टियां घुसपैठ के मुद्दे पर नरम रुख अपनाती हैं। भाजपा नेता ने कहा कि उनकी पार्टी ही इस मुद्दे पर खुलकर आवाज उठा रही है।इसके अलावा तेजस्वी सूर्या ने महिला आरक्षण को “ऐतिहासिक” बताते हुए कहा कि यह देश की करोड़ों महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है और “विकसित भारत” के लक्ष्य को मजबूती देगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें