मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

ईंधन कीमतों पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- जनता को झेलनी पड़ेगी महंगाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ईंधन कीमतों पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- जनता को झेलनी पड़ेगी महंगाई

पटना। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के मूल्य वृद्धि को लेकर बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में जनता को भयंकर महंगाई झेलनी पड़ेगी।

उन्होंने सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि मोदी सरकार ने आज फिर सीएनजी, पेट्रोल और डीज़ल के दाम बढ़ा दिए। एनडीए सरकार ने पिछले 10 दिनों में तेल की कीमतों में लगभग 5 रुपए की वृद्धि की है, यानि 50 पैसे प्रतिदिन। अभी और बढ़ना शेष है।

राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर लिखा, "जब क्रूड ऑयल सस्ता था, तब भी ये आपकी जेब काटकर निजी कंपनियों को मुनाफ़ा दिला रहे थे और अब भी। जो भाव कच्चे तेल का 2014 में था, अब उससे भी बहुत कम है, लेकिन पेट्रोल-डीजल के दाम दुगुना हो गए हैं।"

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में जनता को भयंकर महंगाई झेलनी पड़ेगी, प्राइवेट सेक्टर की नौकरियां जाएंगी, प्रवासी श्रमिक वापस लौटेंगे, लघु उद्योग-धंधे कम होंगे, गरीबी-बेरोजगारी बढ़ेगी।

सरकार को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि नफ़रत का कारोबार, भाषणबाजी, रील्स और एंटरटेनमेंट के लिए जिसे चुना था, वो 'फुल इंटरटेनमेंट' मिलता रहेगा। नौकरी, गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, कृषि, गांव-किसान, शिक्षा-स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था इत्यादि पर गहन विचार-विमर्श और ध्यान केंद्रित देने की बजाय इनका फोकस संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग, हेडलाइन मैनेजमेंट, हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद, गाय-गोबर और स्थलों के नाम बदलने पर रहेगा।

बता दें कि सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में भी बढ़ोतरी की। करीब 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीज़ल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के कारण की गई है, जिसका असर अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार पर पड़ रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें