मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

पटना में ‘ब्लैकआउट’ के दौरान कारोबारी की हत्या पर तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पटना में ‘ब्लैकआउट’ के दौरान कारोबारी की हत्या पर तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा

पटना,। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना में 'ब्लैकआउट' मॉक ड्रिल के दौरान हुई व्यापारी की हत्या पर राज्य सरकार को घेरा है। उन्होंने हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। इसके साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में अधिकृत तौर पर सरकार अपराधियों की सहयोगी बन चुकी है।

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "बिहार में अधिकृत तौर पर सरकार अपराधियों की सहयोगी बन चुकी है। सरकार ने ब्लैकआउट किया और पटना में इस ब्लैकआउट को सुनहरे अवसर में परिवर्तित करते हुए अपराधियों ने एक व्यापारी को गोली मार दी।

उन्होंने कहा कि ब्लैकआउट के 5 मिनट बाद हुए इस अपराधिक कृत्य से कई गंभीर सवाल खड़े होते हैं। ब्लैकआउट के अंधेरे का लाभ उठाते हुए अपराधी भाग गए और व्यापारी की अस्पताल में मौत हो गई। तेजस्वी यादव ने कहा, "सवाल ये खड़ा होता है कि जिस सरकार को अपराध रोकने और अपराधियों को पकड़ने के लिए चुना गया था, वो सरकार अपराधियों की सहयोगी कैसे बन गई?"

राजद नेता ने 'एक्स' पोस्ट में आगे लिखा, "ब्लैकआउट को कैसे अपराधियों ने साजिश रचने और हत्या करने के अवसर के रूप में चुना और कैसे वे सफलतापूर्वक हत्या की वारदात को अंजाम दे पाए, इसकी उच्चस्तरीय जांच हो, सरकार की इस चूक की समीक्षा हो और ये भी सुनिश्चित किया जाए कि अपराधियों और सरकार में बैठे लोगों की कोई सांठगांठ या साजिश तो नहीं।

बता दें कि आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए पटना समेत बिहार के 6 जिलों में गुरुवार शाम को 'ब्लैकआउट' संबंधी मॉक ड्रिल की गई थी। शाम 7 बजे सायरन की आवाज के साथ ही बिजली सप्लाई रोक दी गई। 7 बजकर 15 मिनट पर इसे फिर से बहाल कर दिया गया।

हालांकि, इस 15 मिनट के 'ब्लैकआउट' में अपराधियों ने सुल्तानगंज थाना इलाके में एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। सामने आया कि अपराधियों ने घात लगाकर व्यापारी को निशाना बनाया। वारदात के बाद अंधेरे का फायदा उठाते हुए सभी अपराधी फरार हो गए। फिलहाल, पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें