मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:52 · नई दिल्ली संस्करण

तेजस्वी ने पत्नी के स्वास्थ्य का हवाला देकर पेशी के लिए ईडी से मांगी मोहलत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

तेजस्वी ने पत्नी के स्वास्थ्य का हवाला देकर पेशी के लिए ईडी से मांगी मोहलत

पटना, 11 मार्च । बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने के कथित आरोपों से घिरे हैं। इस मामले में उन्हें शनिवार को सीबीआई ने पेश होने के लिए समन जारी किया गया था लेकिन अभी वह सीबीआई के सामने पेश नहीं हो सकते हैं। इसका कारण उनकी पत्नी का स्वास्थ्य बताया जा रहा है। तेजस्वी ने पेशी के लिए जांच एजेंसियों से कुछ दिनों की मोहलत मांगी है।

शुक्रवार को ईडी के छापे के बाद तेजस्वी की पत्नी राजश्री को काफी परेशानी हुई थी। उन्हें कल दिल्ली के एक निजी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। राजश्री गर्भवती हैं और 12 घंटे की पूछताछ के बाद बीपी की वजह से बेहोश हो गई थी। इसी वजह से अब तेजस्वी ने कहा है कि वह सीबीआई के समन पर आज पेशी के लिए उपस्थित नहीं हो सकते हैं। इससे पहले तेजस्वी यादव के खिलाफ पहले भी चार मार्च को समन जारी हुआ था लेकिन वे पेश नहीं हुए थे।

इसे लेकर राजद सुप्रीमो लालू यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा भी था कि हमने आपातकाल का काला दौर भी देखा है। हमने वह लड़ाई भी लड़ी थी। आधारहीन प्रतिशोधात्मक मामलों में आज मेरी बेटियों, नन्हें-मुन्ने नातियों और गर्भवती पुत्रवधु को भाजपाई ईडी ने 15 घंटों से बैठा रखा है। संघ और भाजपा के विरुद्ध मेरी वैचारिक लड़ाई रही है और रहेगी। इनके समक्ष मैंने कभी भी घुटने नहीं टेके हैं और मेरे परिवार एवं पार्टी का कोई भी व्यक्ति संघ और भाजपा की राजनीति के समक्ष नतमस्तक नहीं होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें