मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

तेज प्रताप यादव ने खाली किया सरकारी बंगला, बिहार के मंत्री ने उसकी हालत पर जताई चिंता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
तेज प्रताप यादव ने खाली किया सरकारी बंगला, बिहार के मंत्री ने उसकी हालत पर जताई चिंता

पटना,। जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने 26एम स्टैंड रोड स्थित सरकारी बंगला खाली कर दिया। अब यह बिहार सरकार के एक मंत्री को दिया गया है। मंत्री ने शनिवार को बंगले का निरीक्षण किया और उसकी स्थिति को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान को यह बंगला आवंटित किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस आवास में बुनियादी सुविधाओं की कमी है और यह रहने के लिए अयोग्य है।

उन्होंने कहा कि सरकार मंत्रियों को टूटे-फूटे घर आवंटित नहीं करती, लेकिन जो बंगला मुझे सौंपा गया है, उसकी स्थिति बेहद खराब है। छत खराब है, एक भी बल्ब नहीं है, और सभी पंखे और एसी हटा दिए गए हैं।"

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुर्सियां, बिजली की फिटिंग और अन्य बुनियादी सुविधाएं गायब हैं, और यहां तक कि गेट भी टूटे हुए हैं।

मंत्री ने कहा कि आप इस आवास के अंदर कुछ भी नहीं पाएंगे।

सब कुछ हटा लिया गया है।

बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग ने सभी मंत्रियों को सरकारी आवास आवंटित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

इस प्रक्रिया के तहत तेज प्रताप यादव ने पहले आवंटित 26एम स्टैंड रोड स्थित बंगला खाली कर दिया और ये मंत्री लखेंद्र पासवान को आवंटित कर दिया गया।

पासवान ने कहा कि सरकार के नियमों के तहत हर विधायक और मंत्री को बुनियादी सुविधाओं से लैस एक रहने योग्य सरकारी आवास मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा, "मैंने भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्थिति के बारे में जानकारी दी और उन्हें मौके पर जाकर बंगले की स्थिति दिखाई। इसकी वर्तमान स्थिति में यहां रहना संभव नहीं है।"

सरकारी सूत्रों के अनुसार, बंगले की स्थिति का औपचारिक मूल्यांकन किया जाएगा और मंत्री लखेंद्र पासवान को आवंटित सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक मरम्मत की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें