मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

'तेहरान' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन मोड में दिखे जॉन अब्राहम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अभिनेता जॉन अब्राहम लंबे वक्त से अपनी आने वाली फिल्म 'तेहरान' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस थ्रिलर फिल्म का निर्देशन अरुण गोपालन ने किया है और इसकी कहानी एक सच्ची घटना से प्रेरित है। 'तेहरान' में जॉन के साथ पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर नजर आएंगी। यह पहली बार है जब ये दोनों कलाकार बड़े पर्दे पर एक साथ दिखाई देंगे। अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें जॉन का दमदार एक्शन और इंटेंस लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। ट्रेलर में उनका रौबदार अवतार देखने लायक है।जॉन अब्राहम की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'तेहरान' अब सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी। यह देशभक्ति से जुड़ी थ्रिलर फिल्म स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर, यानी 14 अगस्त 2025 को स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।फिल्म के ट्रेलर के साथ मेकर्स ने लिखा, "क्या वह एक सच्चा देशभक्त था या देशद्रोही? इस स्वतंत्रता दिवस, सच सामने आएगा।" जॉन और मानुषी छिल्लर के साथ इस फिल्म में नीरू बाजवा भी अहम भूमिका निभा रही हैं। फिल्म को दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें