मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

मोतिहारी में किशोर की चाकू गोंद कर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मोतिहारी में किशोर की चाकू गोंद कर हत्या

पूर्वी चंपारण।जिला मुख्यालय मोतिहारी शहर के अगरवा मोहल्ले में एक 15 साल के किशोर की चाकू गोद कर हत्या कर दी गई।घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे नगर इंस्पेक्टर विजय कुमार व पुलिस बल मामले की जांच में जुटे है।मिली जानकारी के अनुसार मृतक बेलीसराय मुहल्ला निवासी ननकी राम का पुत्र गोलू कुमार है।मृतक की मां ने बताया कि वह इधर कुछ दिनों से अगरवा के चिकनी घाट के समीप भाड़े पर कमरा लेकर रह रही थी। उसके बेटे ने शाम के 5:00 बजे फोन कर उसे बताया कि वह घर खाना खाने आ रहा है , थोड़ी ही देर बाद उसका कॉल आया कि तुम्हारे बेटे को चाकू मार दिया गया है।पुलिस मामले के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है , वहीं मृतक गोलू के साथ एक लड़का अली था , जिससे पूछताछ की जा रही है। इस बाबत एएसपी सदर शिवम धाकड़ ने बताया है कि बच्चों के आपसी विवाद में यह चाकूबाजी की घटना हुई है , जिसमें किशोर की मौत हो गई है।उन्होंने कहा है कि चार-पांच लड़कों ने मिलकर उसकी चाकू मार कर हत्या की है।पूरे मामले की जांच एवं अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। जिसमें नगर थाना के पुलिस अधिकारियों के साथ टेक्निकल सेल की टीम मामले की जांच कर रही है। मोहल्ले में घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और घटना में शामिल लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें