मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

गंगा स्नान के दौरान किशोर की डूबकर मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गंगा स्नान के दौरान किशोर की डूबकर मौत

फतेहपुर : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गुरुवार को गर्मी की छुट्टियां बिताने ननिहाल आए किशोर की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया।

मृतक हर्षित यादव पुत्र सुरेंद्र यादव, निवासी ग्राम औरेली, जनपद कौशांबी गर्मी की छुट्टियों में अपने नाना धनराज पुत्र इंद्रजीत यादव के घर ग्राम पिलाही, थाना हुसैनगंज जिला फतेहपुर आया था। आज सुबह वह नाना के साथ राम चंदन घाट पर गंगा स्नान करने गया था। स्नान के दौरान अचानक किशोर हर्षित का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। नाना ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

स्थानीय लोगों और पुलिस की सूचना पर 112 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और नदी से निकले गए किशोर हर्षित को तत्काल सीएचसी हुसैनगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष आलोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। परिजनों ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया। उन्होंने ग्रामीणों से बच्चों को नदी-तालाब के पास अकेले न जाने देने की अपील की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें