मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

दासपुर में 16 वर्षीय किशोरी का शव बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दासपुर में 16 वर्षीय किशोरी का शव बरामद

पश्चिम मेदिनीपुर। जिले के दासपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खातबाड़ी गांव में बुधवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। इससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है। गांव की 16 वर्षीय किशोरी श्रेया हायत का शव उसके घर से बरामद किया गया। श्रेया स्थानीय निवासी विश्वजीत हायत की पुत्री थी।परिवार के अनुसार, मंगलवार रात सब कुछ सामान्य था। श्रेया ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बैठकर भोजन किया, हंसी-मजाक भी हुआ और फिर वह रोज की तरह अपने कमरे में सोने चली गई। किसी को अंदेशा भी नहीं था कि अगली सुबह इतनी दर्दनाक खबर लेकर आएगी।बुधवार सुबह काफी देर तक जब श्रेया कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों को चिंता हुई। कई बार आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। आशंका बढ़ने पर जब दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर से किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी दौड़े चले आए। देखते ही देखते घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पूरे गांव में मातम पसर गया।घटना की सूचना पाकर दासपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, हालांकि पुलिस ने असामान्य मृत्यु का मामला दर्ज कर सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि श्रेया शांत स्वभाव की लड़की थी और पढ़ाई में भी ठीक थी। अचानक इस घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें