मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

रक्सौल में तेदुआ के खाल के साथ दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी

चंपारण,08 फरवरी। जिला के नेपाल सीमा से सटे रक्सौल शहर में तेंदुआ

के खाल,नाखुन और दांत के साथ दो तस्कर को रक्सौल पुलिस ने वन्य जीव अपराध

नियंत्रण ब्यूरो के अधिकारियों के सहयोग से गिरफ्तार किया है।

इसकी

जानकारी देते रक्सौल डीएसपी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली

कि तेंदुआ के खाल के साथ कुछ लोग सिसवा नहर के पास मौजूद है। जिसके बाद

एसपी कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर टीम गठित कर छापेमारी की गई। जहां

सिसवा नहर रोड में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार दोनो

की पहचान नेपाल रौतहट जिला के मौलापुर निवासी मुकेश यादव व रक्सौल निवासी

विक्की कुमार के रूप में हुई है।गिरफ्तार दोनो से वन्य जीव अपराध नियंत्रण

व्यूरो व स्थानीय पुलिस पूछताछ कर रही है। उन्होने बताया ऐसा अनुमान है कि

दोनों आरोपी तेंदुआ का खाल नेपाल से लाकर किसी अन्य को सप्लाई करने वाले

थे। इसी बीच छापेमारी कर दोनो को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद तेंदुआ खाल

की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 50 लाख के आसपास की बताई जा रही है।

छापेमारी

टीम में डीएसपी धीरेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर राजीव नंदन सिन्हा, वन्य जीव

अपराध नियंत्रण व्यूरो के अधिकारी नारायण राम सेवक के साथ अन्य सुरक्षाबल

शामिल थे।उल्लेखनीय है,कि भारत नेपाल सीमा पर वन्य जीवो के अंगो के बड़ा

तस्कर गिरोह सक्रिय है।हाल में ही रक्सौल में एक जड़ी बूटी के दूकान में की

गयी छापेमारी इसका खुलासा हुआ था। वही इन तस्करो की गिरफ्तारी से इनके

गिरोह तक पहुंचने में पुलिस को सफलता मिलेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें