मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

मनोज बाजपेयी की फिल्म 'भैया जी' का टीज़र रिलीज़

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लाखों

लोगों के दिल को जीतने वाली दमदार फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' की टीम

अब एक और रोमांचक फिल्म ‘भैया जी’ ला रही है। इसका फर्स्ट लुक भी सामने आ

गया, उनके गुस्से और बदला लेने वाले अवतार के कारण हलचल पैदा कर दी थी। इस

फिल्म में मनोज बाजपेयी हैं और इसका टीजर रिलीज कर दिया गया है।

इंडस्ट्री

में तीन दशक के सफर में ‘भैया जी’ मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म है। इसमें

मनोज के लुक की लोगों ने सराहना की है। अब इस उत्सुकता को और भी बढ़ाने के

लिए निर्माताओं ने बुधवार को फिल्म का टीज़र जारी कर दिया है। टीज़र में

मनोज बाजपेयी के किरदार ‘भैया जी’ के आतंक को दिखाया गया है, जिससे अभिनेता

का लुक और भी डरावना दिख रहा है। अपने किरदार को लेकर मनोज बाजपेयी ने

कहा, ‘भैया जी’ को एक ऐसा किरदार निभाना था जिसे दर्शक आसानी से नहीं भूल

सकें, खासकर तब जब ‘भैया जी’ इंडस्ट्री में मेरी 100वीं फिल्म है। मुझे

खुशी है कि मुझे अपनी बंदा टीम के साथ ऐसा करने का मौका मिला। हमने किरदार

और फिल्म बनाने के हर पल का आनंद लिया है। हमें यकीन है कि दर्शक फिल्म के

हर सेकंड का आनंद लेंगे जो जल्द ही सामने आने वाली है।" ‘भैया जी’ 24 मई

2024 को दुनियाभर में रिलीज़ के लिए तैयार है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें