मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

शिवकार्तिकेयन की फिल्म ‘दिल मद्रासी’ के नए गाने ‘कैसे करूं’ का टीजर रिलीज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

चेन्नई। दक्षिण भारतीय अभिनेता शिवकार्तिकेयन की फिल्म ‘दिल मद्रासी’ के नए गाने का टीजर रिलीज हो गया है। गाने का नाम है ‘कैसे करूं’। इसमें रुकमणी और शिवकार्तिकेयन का रोमांस देखने को मिल रहा है।

इसे शेयर करते हुए मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "स्क्रीन पर सबसे प्यारी जोड़ी आ गई है, जिसे देखने के बाद आपको उनसे प्यार हो जाएगा। 'दिल मद्रासी' 5 सितंबर को दुनिया भर में रिलीज होगी।"

गाने की इस पहली झलक में शिवकार्तिकेयन और रुकमणी की प्यारी नोक-झोंक देखने को मिल रही है।

‘दिल मद्रासी’ के जरिए शिवकार्तिकेयन पहली बार मशहूर फिल्ममेकर एआर मुरुगदॉस के साथ काम कर रहे हैं। मुरुगदॉस एक मशहूर डायरेक्टर हैं, जो खासतौर पर सामाजिक मुद्दों पर बनी एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ‘गजनी’, ‘हॉलिडे: अ सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं।

इस फिल्म के ट्रेलर में शिवकार्तिकेयन का दमदार एक्शन अवतार देखने को मिला था। इस फिल्म का इंतजार फैंस को लंबे समय से था। 5 सितंबर को यह सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी।

एक इंटरव्यू में फिल्म के डायरेक्टर एआर मुरुगदॉस ने बताया था कि इस फिल्म के लिए उनकी पहली पसंद शाहरुख खान थे। उनसे पहले इस किरदार के बारे में बात हुई थी, तब मुरुगदॉस के पास स्क्रिप्ट नहीं थी। फिल्म को लेकर काफी देर हो गई, इसलिए शाहरुख खान के साथ बात नहीं बनी। बाद में शिवकार्तिकेयन को इस फिल्म के लिए उन्होंने चुना।

‘दिल मद्रासी’ फिल्म की सिनेमैटोग्राफी सुदीप एलामोन ने संभाली है, जबकि इस फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। ‘कोलावेरी डी’ से म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री करने वाले अनिरुद्ध ने पिछले कुछ सालों में ‘बेस्ट’, ‘विक्रम’, ‘जेलर’, ‘जवान’, ‘लियो’, ‘इंडियन 2’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों का संगीत दिया है।

'दिल मद्रासी' को लक्ष्मी मूवीज ने प्रोड्यूस किया है। इसमें रुकमणी वसंथ के साथ विद्युत जामवाल, बीजू मेनन, शबीर और विक्रांत जैसे स्टार्स भी हैं। फिल्म की एडिटिंग श्रीकर प्रसाद ने की है। केविन और धिलिप मास्टर्स ने इसके एक्शन सीन को डायरेक्ट किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें