मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

‘बागी-4’ का टीजर आउट, इस बार कहानी के 'विलेन' और 'हीरो' भी हैं टाइगर श्रॉफ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म ‘बागी-4’ का इंतजार लंबे समय से था। इसका टीजर सोमवार को रिलीज कर दिया गया। इस फिल्म में टाइगर एक बार फिर से रॉनी के रोल में वापसी कर रहे हैं, मगर इस बार उनका किरदार काफी उग्र होने जा रहा है। उनके किरदार में गुस्से और बदले की भावना देखने के लिए मिलेगी, जिससे यह पहले से भी ज्यादा खतरनाक होने वाला है।

इसके टीजर में एक ऐसे आशिक की कहानी है, जो बदला लेने के लिए निकला है। उसका सामना होता है संजय दत्त के किरदार से, जो देखने में उनसे भी हिंसक और खूंखार लग रहा है। टीजर में काफी हिंसा और खून-खराबा दिख रहा है।

टीजर को मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर रिलीज किया है। इसके कैप्शन में लिखा है, "बचने का कोई रास्ता नहीं। कोई रहम नहीं। खुद को संभालो, एक खूनी, हिंसक प्रेम कहानी शुरू होती है।"

फिल्म में दो एक्ट्रेस भी हैं जो फरसे और चाकू चलाती दिख रही हैं। पहली हैं सोनम बाजवा, जो इस फिल्म में ग्लैमर का तड़का लगाते हुए दमदार रोल में दिखाई देंगी। उन्हें भी एक्शन सीन करते देखा जा रहा है। ये दिखाता है कि वे ग्लैमर के साथ ही मारधाड़ करने में भी माहिर हैं। 'हाउसफुल-5' के बाद साजिद नाडियाडवाला के साथ ये उनकी दूसरी फिल्म है।

'बागी-4' में इस बार साजिद नाडियाडवाला मिस यूनिवर्स हरनाज संधू को लेकर आए हैं। फिल्म की वो दूसरी लीड एक्ट्रेस हैं, और वे इसमें बहुत ही खूंखार नजर आने वाली हैं। टीजर में उन्हें भी वायलेंस करते हुए देखा जा सकता है।

सबसे चौंकाने वाला किरदार होगा संजय दत्त का, जो इस फिल्म में बहुत ही खतरनाक लगे हैं। एक ऐसा विलेन जो शांत और पागल दोनों हैं। उन्हें देखकर 'एनिमल' के बॉबी देओल की याद आ जाती है। कहा जा रहा है कि आपने उन्हें इस तरह के किरदार में पहले कभी नहीं देखा होगा। टीजर में उनकी परफॉर्मेंस भी रोंगटे खड़े कर देने वाली दिख रही है।

इसकी स्टोरी और स्क्रीनप्ले साजिद नाडियाडवाला ने लिखा है। ए. हर्ष इसके निर्देशक हैं। 'बागी 4' जबरदस्त एक्शन, धमाकेदार ड्रामा और अराजकता से भरी फिल्म होगी। 'बागी 4' आने वाली 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें