मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

मुरादाबाद में परिषदीय स्कूल के शिक्षक की गोली मारकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुरादाबाद में परिषदीय स्कूल के शिक्षक की गोली मारकर हत्या

मुरादाबाद,। जिले के सोनकपुर थाना क्षेत्र में रामपुरा गांव के जंगल में बिलारी स्थित परिषदीय स्कूल के शिक्षक का रक्तरंजित शव रविवार सुबह मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।धतरारा गांव निवासी परिषदीय स्कूल बिलारी के शिक्षक प्रवीण सिंह उर्फ सीटू (45) बीते 15 वर्षों से संभल जिले के चंदौसी सदर तहसील स्थित मोहल्ला अशोक नगर में अपनी पत्नी गुड्डो, बेटे अमन और बेटी दिव्यांशी के साथ रह रहे थे। शिक्षक प्रवीण सिंह की पत्नी गुड्डो ने बताया कि कुछ देर में आने की बात कहकर पति शनिवार शाम को घर से बाइक लेकर निकले थे। देर रात तक वे घर नहीं लाैटे। रविवार सुबह सूचना मिली कि रमपुरा गांव के जंगल में उनके पति का शव मिला है। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलते ही मौके पर थाना सोनकपुर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची और जांच की। शिक्षक प्रवीण के दो भतीजे गांव में रहते हैं। परिजनों के अनुसार शिक्षक की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। उनके पास पैतृक गांव में लगभग 15 बीघा कृषि भूमि है।बिलारी क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षक प्रवीण सिंह की हत्या गोली मारकर की गई है। जांच में कनपटी में आंख के बराबर से गोली मारी गई है। शव काे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना की जांच की जा रही है जल्दी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें