मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

स्कूल बस की टक्कर से शिक्षक की मौत ,परिजनों में कोहराम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
स्कूल बस की टक्कर से शिक्षक की मौत ,परिजनों में कोहराम

जौनपुर।जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कूल बस की चपेट में आने से स्कूल पढ़ने वाले अध्यापक की मौत हो गई। मृतक अध्यापक जाफराबाद के केपी इंटर कॉलेज में पढ़ाने के लिए सुबह अपने घर से जा रहे थे।मृतक की पहचान संतोष बरनवाल (60) पुत्र लक्ष्मीकांत बरनवाल निवासी जौनपुर के रूप में हुई है। वह प्रतिदिन की तरह अपने घर से बाइक पर सवार होकर केपी इंटर कॉलेज में पढ़ाने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह सोलंकी बिल्डिंग मटेरियल अहमदपुर के पास पहुंचे, उसी दौरान बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। संतोष बरनवाल की मौके पर मौत हो गई।मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही करने में जुटी है।घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।इस मामले में जानकारी लेने पर क्षेत्राधिकारी शहर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि बस की टक्कर से शिक्षक की मौत हुई है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने भेज दिया है।बस को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें