मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

ज्यादा टीडीएस कटौती से बचने के लिए 31 मई तक पैन को आधार से जोड़ें करदाता: आयकर विभाग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । आयकर विभाग ने करदाताओं को ऊंची दर पर कर कटौती से

बचने के लिए 31 मई, 2024 तक स्थायी खाता संख्या (पैन) को आधार से जोड़ने

की सलाह दी है।

आयकर विभाग ने मंगलवार को एक्स पोस्ट पर

जारी एक बयान में कहा, ‘‘ऊंची दर पर कर कटौती से बचने के लिए कृपया 31 मई,

2024 से पहले अपने स्थायी खाता संख्या (पैन) को आधार से जोड़ें, यदि आपने

पहले से नहीं किया है।’’ आयकर नियम के मुताबिक यदि पैन बायोमेट्रिक आधार से

जुड़ा नहीं है, तो लागू दर से दोगुनी दर पर टीडीएस काटा जाना आवश्यक है।

विभाग

ने एक अन्य पोस्ट में बैंकों, विदेशी मुद्रा डीलर सहित रिपोर्टिंग

संस्थाओं को दंड से बचने के लिए 31 मई, 2024 तक निर्दिष्ट वित्तीय लेनदेन

का विवरण (एसएफटी) दाखिल करने को भी कहा है। आयकर विभाग ने कहा कि एसएफटी

दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित है। ऐसे में सही और समय पर दाखिल

अपना एसएफटी दाखिल कर दंड से बचें।

क्या होता है टीडीएस

स्रोत

पर कर कटौती (टीडीएस) किसी व्यक्ति के खाते में राशि जमा होने से पहले

उसके वेतन से काटा गया टैक्स है। इसको सरल शब्दों में आप कह सकते हैं कि

टीडीएस एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें किसी व्यक्ति से उसके वेतन या अन्य आय

के स्रोत पर कर लिया जाता है। टीडीएस का उद्देश्य आयकर का संग्रह करना और

कर चोरी को रोकना है।

उल्लेखनीय है कि आयकर विभाग ने पिछले

महीने एक परिपत्र जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि यदि निर्धारित तारीख

31 मई, 2024 तक अपने पैन को आधार से जोड़ा जाता है तो कोई कार्रवाई नहीं

की जाएगी। इसके साथ ही एसएफटी अंतिम तिथि 31 मई, 2024 तक दाखिल करने की

अपील की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें