मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

टाटा मोटर्स एक जुलाई से दो फीसदी तक बढ़ाएगी वाणिज्यिक वाहनों की कीमत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। टाटा मोटर्स ने अपने वाणिज्यिक वाहनों की कीमत दो

फीसदी तक बढ़ाने का ऐलान किया है। कीमतों में बढ़ोत्तरी वाणिज्यिक वाहनों

की पूरी श्रृंखला पर लागू होगी, जो एक जुलाई से लागू होगी।

टाटा

मोटर्स ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि जिंस की कीमतों में

बढ़ोत्तरी के मद्देनजर वाणिज्यिक वाहनों के दाम में दो फीसदी की वृद्धि की

गई है। कंपनी ने कहा कि कीमतों में ये बढ़ोत्तरी एक जुलाई से वाणिज्यिक

वाहनों की पूरी श्रृंखला पर लागू होगी, जो अलग-अलग मॉडल और संस्करण के

हिसाब से भिन्न होगी। कंपनी ने उत्पादन लागत में बढ़ोत्तरी की वजह से एक

अप्रैल, 2024 से कीमतों में दो फीसदी की बढ़ोत्तरी की थी।

उल्लेखनीय

है कि टाटा मोटर्स देश की प्रमुख वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी है। यह

ट्रक, बस और अन्य वाणिज्यिक वाहनों का निर्माण करती है। ये टाटा समूह की

अगुवाई वाली प्रमुख कंपनियों में से एक है। इस कंपनी का पुराना नाम टेल्को

था। इसकी उत्पादन इकाइयां जमशेदपुर, पुणे और लखनऊ सहित कई अन्य देशों में

स्थित हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें