मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

मारुति सुजुकी को पछाड़ सबसे मूल्यवान कंपनी बनी टाटा मोटर्स, मार्केट कैप 3.15 लाख करोड़ के पार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 30 जनवरी । बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) के लिहाज से टाटा

मोटर्स अब मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) को पीछे छोड़कर देश की सबसे

मूल्यवान वाहन निर्माता कंपनी बन गई है। कंपनी का मार्केट कैप 3.15 लाख

करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

टाटा मोटर्स के शेयर ने

मंगलवार को कारोबार के दौरान ऑल-टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया, जिसके चलते

कंपनी ने यह मुकाम हासिल किया है। टाटा मोटर्स ने सात साल बाद मारुति

सुजुकी को मार्केट कैप के मामले में पीछे छोड़ा है। टाटा मोटर्स का बाजार

पूंजीकरण बढ़कर 3.15 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। मारुति सुजुकी

इंडिया का मार्केट कैप 3.13 लाख करोड़ रुपये रह गया है।

कंपनी

के बाजार पूंजीकरण में उसके मूल्यांकन के अलावा डीवीआर (डिफरेंशियल वोटिंग

राइट्स) शेयर शामिल हैं। टाटा मोटर्स का मार्केट कैप 2,85,515.64 करोड़

रुपये है जबकि टाटा मोटर्स लिमिटेड-डीवीआर का बाजार पूंजीकरण 29,119.42

करोड़ रुपये रहा। इस तरह कुल मिलाकर यह 3,14,635.06 करोड़ रुपये रहा। ये

मारूति सुजुकी के 3,13,058.50 करोड़ रुपये के मार्केट कैप से 1,576.56

करोड़ रुपये अधिक है।

उल्लेखनीय है कि डिफरेंशियल वोटिंग

राइट्स (डीवीआर) शेयर सामान्य इक्विटी शेयरों की तरह होते हैं लेकिन इसमें

मतदान करने का अधिकार एवं लाभांश अधिकार अलग होता है। आमतौर पर कंपनियां

जबरिया अधिग्रहण को रोकने और खुदरा निवेशकों को जोड़ने आदि कारणों से

डीवीआर जारी करती हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें