मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

टप्पेबाज गिरोह का खुलासा, पांच टप्पेबाज गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फतेहपुर,। जहानाबाद थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक टप्पेबाज गिरोह

का खुलासा करते पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह जनपद हरदोई से

फतेहपुर जिले में आकर ज्वैलर्स दुकानदारों को अपना शिकार बनाते हैं। पुलिस

ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से ज्वैलरी का सामान, दो अवैध तमंचा बरामद

किया है।

कस्बा जहानाबाद में लालूगंज बाजार स्थित मुरली

ज्वैलर्स की दुकान में विगत 10 अप्रैल को बोलेरो में सवार होकर आए दो महिला

सहित पांच लोगों ने करीब एक लाख रुपये कीमत के जेवर की टप्पेबाजी कर गये

थे। घटना के एक सप्ताह बाद वहीं, टप्पेबाज मनोज कश्यप ज्वैलर्स की दुकान

में बुधवार को फिर पहुंच गए। सर्राफ मनोज कश्यप ने पड़ोसी दुकानदारों को

बुलाकर सभी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। देर रात इंटेलिजेंस विंग

प्रभारी विद्या यादव के साथ खागा कोतवाली, औंग, बकेवर पुलिस ने थाने में

टप्पेबाजों से पूछताछ की।

अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्र ने

शुक्रवार को टप्पेबाज गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह में 03 पुरुष और दो

महिलाएं शामिल है। इनके पास से जेवर, मोबाइल और कार बरामद हुई है जिससे

वारदात को अंजाम देते थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें