मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

तमलुक सर्राफा लूटकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा, उत्तर प्रदेश से दो मुख्य आरोपित दबोचे गए

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
तमलुक सर्राफा लूटकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा, उत्तर प्रदेश से दो मुख्य आरोपित दबोचे गए

पूर्व मेदिनीपुर। पूर्व मेदिनीपुर जिले के तमलुक स्थित मिलन नगर में सर्राफा दुकान में हुई सनसनीखेज लूट की घटना में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। बुधवार देर शाम पुलिस ने आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की विस्तृत जानकारी साझा की। इस दौरान बताया गया कि उत्तर प्रदेश से दो मुख्य आरोपितों को आग्नेयास्त्र सहित गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर को मिलन नगर इलाके में कुछ दुष्कर्मियों ने चेहरे पर काला कपड़ा बांधकर एक सोने की दुकान में धावा बोला था। दहशत फैलाने के उद्देश्य से आरोपितों ने हवा में फायरिंग की और बड़ी मात्रा में सोना लूटकर फरार हो गए थे। घटना के बाद जिले में हड़कंप मच गया था।जांच के क्रम में पुलिस ने पहले इस कांड में संलिप्त बप्पादित्य बाग और दिलीप माइती को गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ तथा करीब 171 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को अंतरराज्यीय गिरोह के सुराग मिले। इसी आधार पर उत्तर प्रदेश में छापेमारी कर लूटकांड के दो मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से एक आधुनिक 9 एमएम पिस्तौल, तीन मैगजीन और 10 राउंड कारतूस बरामद किए गए हैं। अब तक करीब 160 ग्राम सोना भी बरामद किया जा चुका है। एक आरोपीत को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है, जिससे और खुलासे होने की संभावना है।पुलिस ने बताया कि बरामद सोने की पहचान टीआई परेड के माध्यम से कराकर उसे वास्तविक मालिक को सौंपा जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई से सर्राफा दुकानों में लूट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह की रीढ़ टूट गई है। मामले की जांच अभी जारी है और अन्य आरोपितों की तलाश भी की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें