मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

ड्रग्स तस्करी का मास्टर माइंड फिल्म प्रोड्यूसर जाफर सादिक गिरफ्तार, आस्ट्रेलिया तक फैला था जाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थों के व्यापार में संलिप्त होने के आरोप में तमिलनाडु के एक व्यापारी जाफर सादिक को गिरफ्तार किया है। हाल ही में द्रमुक ने इस फिल्म निर्माता सादिक को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।एनसीबी के उपमहानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह ने एसीबी के मुख्य कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर आज इसे गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आस्ट्रेलिया, मलेशिया और न्यूजीलैंड तक फैले ड्रग्स के कारोबार का सादिक मास्टरमाइंड था।उन्होंने बताया कि सादिक पिछले 3 साल में 3500 किलो ड्रग्स की तस्करी कर चुका है। आरोपित नशे के कारोबार से की कमाई को फिल्म, निर्माण कार्यों और अन्य कई उद्योगों में लगाया था। हाल ही में आने वाली तमिल फिल्म मंगई: महिलाओं की यात्रा को उसकी ओर से फंड किया गया है।ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि जाफर सादिक चेन्नई पश्चिम जिले के डीएमके एनआरआई विंग के उप प्रमुख होने का दावा करता है। उसके लिंक की जांच कर रहे हैं और मामले में जो कोई भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें