मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

तमिलनाडु कैबिनेट विस्तार को मंजूरी, 23 विधायक बनेंगे मंत्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तमिलनाडु कैबिनेट विस्तार को मंजूरी, 23 विधायक बनेंगे मंत्री

चेन्नई। तमिलनाडु में कैबिनेट विस्तार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री ने मंत्रिपरिषद में 23 नए विधायकों को शामिल करने की अनुशंसा की है, जिसे राज्यपाल ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह विस्तार टीवीके सरकार को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की अनुशंसा को तुरंत स्वीकार करते हुए इन 23 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाने की मंजूरी दे दी है। इनमें दो कांग्रेस विधायक भी शामिल हैं, जो लगभग 59 वर्षों बाद कांग्रेस को तमिलनाडु कैबिनेट में जगह दिला रहे हैं।

नवनिर्वाचित मंत्रियों में श्रीनाथ (थूथुकुडी), कमाली एस (अविनाशी), सी. विजयलक्ष्मी (कुमारपालयम), आर.वी. रंजीतकुमार (कांचीपुरम), विनोद (कुंभकोणम), राजीव (तिरुवदनाई), बी. राजकुमार (कुड्डालोर), वी. गांधीराज (अरक्कोणम), मथन राजा पी (ओट्टापिडारम), जगदेश्वरी के (राजपालयम), एम. विजय बालाजी (इरोड पूर्व), लोगेश तमिलसेल्वन डी (रासीपुरम), विजय तमिलन पार्थिबन ए (सेलम दक्षिण), रमेश (श्रीरंगम), कुमार आर (वेलाचेरी), थेन्नारासु के (श्रीपेरुम्बुदूर), वी. संपत कुमार (कोयंबटूर उत्तर), मोहम्मद फरवास जे (अरंथांगी), डी. सरथकुमार (तांबरम), एन. मैरी विल्सन (डॉ. राधाकृष्णन नगर) और विग्नेश के (किनाथुकडावु) शामिल हैं।

इनके अलावा मंत्री बनने वाले विधायकों की सूची में कांग्रेस को दो विधायक राजेश कुमार एस (किल्लियूर) और केपी विश्वनाथन (मेलूर) के नाम भी हैं। तमिलनाडु विधानसभा में कांग्रेस के अभी 5 विधायक हैं और विधानसभा चुनावों के बाद यह टीवीके सरकार के लिए एक प्रमुख सहायक शक्ति के रूप में उभरी है।

विजय कैबिनेट का यह विस्तार न केवल सरकार को विधानसभा में मजबूत बहुमत दिलाएगा बल्कि विभिन्न क्षेत्रों और समुदायों को प्रतिनिधित्व भी प्रदान करेगा। नए मंत्रियों में युवा चेहरों के साथ-साथ अनुभवी विधायकों का मिश्रण देखने को मिल रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें