मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

तमिल अभिनेता डेनियल बालाजी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

चेन्नई

(तमिलनाडु) तमिल अभिनेता डेनियल बालाजी (48 वर्ष) का

शुक्रवार रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सीने में दर्द की शिकायत

के बाद उन्हें चेन्नई के कोट्टिवकम के अस्पताल में भर्ती कराया गया था,

जहां डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।

अभिनेता

के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उनके पार्थिव शरीर को शनिवार को

पुरसाईवलकम स्थित उनके आवास पर दफनाया जाएगा। उनके निधन की खबर से तमिल

फिल्म उद्योग और उनके प्रशंसक सदमे में हैं।

अभिनेता बालाजी तमिल

फिल्म इंडस्ट्री में काफी लोकप्रिय रहे हैं। उन्होंने तमिल, कन्नड़, तेलुगू

और मलयालम की तकरीबन 40 फिल्मों तथा दो टेलीविजन सीरियल में काम किया।

तमिल फिल्म वेट्टैयाडु विलायाडु, वाडा चेन्नई और अमुधन में उनकी भूमिका

काफी सराही गई। अभिनेता के साथ-साथ बालाजी एक धार्मिक व्यक्ति थे। वह

चेन्नई के अवाडी में एक मंदिर का निर्माण करा रहे थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें