मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

तमन्ना भाटिया ‘सिकंदर का मुकद्दर’ में निभाएंगी लीड रोल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

तमन्ना भाटिया ‘सिकंदर का मुकद्दर’ नामक हाईस्ट ड्रामा में मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी, जिसे जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया जाएगा। हाल ही में घोषित की गई इस फ़िल्म में तमन्ना के साथ जिमी शेरगिल और अविनाश तिवारी हैं। फ़िल्म तमन्ना को बिल्कुल नए और अलग किरदार में दिखाने का वादा करती है। फैंस इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट में उनकी परफॉरमेंस का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया पर एक घोषणा की, जिसमें तमन्ना के इंटेन्स सीन्स के कुछ बिहाइंड-द-सीन्स दिखाए गए, जिसने दर्शकों की दिलचस्पी जगा दी है। पोस्ट का कैप्शन था, "60 करोड़ के हीरे चोरी। एक लंबी तलाश। और एक इंस्पेक्टर जो नहीं मानेगा हार। सिकंदर का मुकद्दर, जल्द आ रहा नेटफ्लिक्स पर" हालांकि, ‘सिकंदर का मुकद्दर’ की ऑफिसियल रिलीज़ की तारीख़ की घोषणा अभी नहीं की गई है। वहीं, फ़िल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है।हाल ही में, तमन्ना ने अपनी आगामी तेलुगु फ़िल्म ‘ओडेला 2’ की शूटिंग पूरी की, जो जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। उन्होंने 2024 की शुरुआत ‘अरनमनई 4’ से की, इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी स्टार पावर का प्रदर्शन किया। उनकी सफलता ‘स्त्री 2’ के हिट गाने ‘आज की रात’ के साथ जारी रहा, फैंस उनके आगामी प्रोजेक्ट्स में उनकी बहुमुखी प्रतिभा को देखने के लिए उत्सुक हैं। वह करण जौहर द्वारा निर्मित ‘डेयरिंग पार्टनर्स’ में दिखाई देंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें