मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

ईशा फाउंडेशन की महाशिवरात्रि में जमकर थिरकीं तमन्ना भाटिया, दिखा भक्ति का नया रंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ईशा फाउंडेशन की महाशिवरात्रि में जमकर थिरकीं तमन्ना भाटिया, दिखा भक्ति का नया रंग

कोयंबटूर। सद्गुरु द्वारा ईशा फाउंडेशन में आयोजित महाशिवरात्रि के जश्न में बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा देखने को मिला। शिव की भक्ति में लीन होकर भारतीय सिनेमा के कई बड़े स्टार्स और सिंगर को डांस करते हुए देखा गया। बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का डांस वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे लोगों के साथ थिरकती दिखीं।

तमन्ना भाटिया कई सालों से महाशिवरात्रि के जश्न का हिस्सा बनती आ रही हैं, और इस बार भी वे भगवान शिव की भक्ति में लीन दिखीं। सिंपल व्हाइट लुक के साथ अभिनेत्री को पूरे जोश के साथ डांस करते हुए देखा गया। अभिनेत्री का डांस सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। वहीं भव्य समारोह में बॉलीवुड सिंगर सलीम मर्चेंट को भी देखा गया। उन्होंने आईएएनएस से खास बातचीत में ईशा फाउंडेशन के दौरे का अनुभव शेयर किया, जो उनके लिए शानदार रहा।

गायक ने कहा, "यहां बहुत प्रेम और स्नेह है।

भक्त एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं, और उनकी मुस्कान और अभिवादन में आप स्वयं भगवान महादेव की उपस्थिति का अनुभव कर सकते हैं। उनका आनंद और भक्ति दिव्यता को दर्शाती है। यहां आते ही अनोखी ऊर्जा का अनुभव महसूस होता है और वो शिव है, जिसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है।

महाशिवरात्रि के भव्य कार्यक्रम में धुरंधर अभिनेत्री सारा अर्जुन और श्रीनिधि शेट्टी को भी देखा गया। दोनों अभिनेत्रियों के लिए महाशिवरात्रि के भव्य समारोह का अनुभव बहुत अच्छा रहा। धुरंधर अभिनेत्री सारा अर्जुन ने बताया कि महाशिवरात्रि उनके लिए सिर्फ त्योहार नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक राह के जरिए शिव से जुड़ने का तरीका है। सारा बीते चार साल से समारोह का हिस्सा बन रही हैं और अपनी सफलता का श्रेय भी वे अपने माता-पिता को देती हैं।

सारा ने एक छात्र के रूप में पहली बार फाउंडेशन से जुड़ी थी और तब से लेकर अब तक खुद को आने वाले समय के लिए तैयार कर रही हैं।

बता दें कि कोयंबटूर में हुए महाशिवरात्रि के महाआयोजन में 180 देशों के लोगों ने शामिल होकर इसे भव्य और भक्तिमय बनाया। सद्गुरु भी महाशिवरात्रि को पूजा-पाठ के साथ ध्यान का दिन मानते हैं। उनका कहना है कि शिवतत्व से मिलने के लिए मन का जागृत होना जरूरी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें