मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:03 · नई दिल्ली संस्करण

तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मतमी सन्नाटा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मतमी सन्नाटा

भागलपुर। बिहार में भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत किशनपुर बाईपास के समीप तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। मृत बच्चियों की पहचान 13 वर्षीय सोनाली कुमारी और 12 वर्षीय निशा कुमारी के रूप में हुई है।ग्रामीणों के अनुसार दोनों बच्चियां सुबह गांव के पास स्थित तालाब किनारे बकरी चराने गई थी। इसी दौरान एक बकरी तालाब के किनारे चली गई। जिसे बचाने के क्रम में निशा का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गई।निशा को डूबते देख सोनाली ने भी उसे बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी। लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें