मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

(ताइवान भूकंप लीड) हाई स्पीड रेल नेटवर्क ने सेवा निलंबित की, हिल गई इमारतें

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

ताइपे,। ताइवान में आज (बुधवार) सुबह आए शक्तिशाली भूकंप के

झटकों का असर अब धीरे-धीरे सामने आने लगा है। ताइवान न्यूज के अनुसार, देश

के पूर्वी तट पर 7 दशमलव 2 तीव्रता के भूकंप के बाद ताइवान हाई स्पीड रेल

नेटवर्क ने अपनी सेवाएं निलंबित कर दीं।

ताइवान हाई स्पीड

रेल नेटवर्क ने कहा है कि सुबह लगभग 8ः30 बजे भूकंप के झटकों का प्रभाव

पूरे नेटवर्क (नांगंग-जुयिंग लाइन) पर पड़ा। ताइवान हाई स्पीड रेल नेटवर्क

ने यात्रियों से असुविधा के लिए माफी मांगी है। ताइवान न्यूज के अनुसार,

नेटवर्क ने लाइनों, स्टेशनों और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण करने के लिए

आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र स्थापित किया है।

द न्यूयॉर्क टाइम्स

ने अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के हवाले से कहा है कि भूकंप का केंद्र

ताइवान के हुलिएन शहर से लगभग 18 किलोमीटर (11 मील) दक्षिण में स्थित है।

हुआलिएन में कई इमारतें आंशिक रूप से ढह गई हैं और खतरनाक कोण पर झुकी हुई

दिखाई दे रही हैं। अखबार ने वीडियो जारी कर पूरे मंजर को दिखाने का प्रयास

किया है।

भूकंप विज्ञान अधिकारियों ने कहा कि यह 25 वर्षों

में ताइवान का सबसे शक्तिशाली भूकंप है। ताइवान और के पड़ोसी देशों में

सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। इस भूकंप का असर जापान पर भी देखा गया

है। जापान ने भी सुनामी की चेतावनी जारी की है। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक

सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप ताइवान के पूर्वी तट पर हुलिएन काउंटी के जल

क्षेत्र में केंद्रित था। ताइवान के केंद्रीय मौसम प्रशासन ने भी तेज झटका

दर्ज किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें