मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:23 · नई दिल्ली संस्करण

विक्रम फडनीस की फिल्म में दिखेंगे ताहिर, शूटिंग रैप-अप पर भसीन ने टीम को कहा शुक्रिया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
विक्रम फडनीस की फिल्म में दिखेंगे ताहिर, शूटिंग रैप-अप पर भसीन ने टीम को कहा शुक्रिया

मुंबई। अभिनेता ताहिर राज भसीन ने फिल्म निर्माता विक्रम फडनीस की अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म में ताहिर के साथ सैयामी खेर और विनीत कुमार सिंह भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

सोमवार को ताहिर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शूटिंग रैप-अप की कुछ झलक शेयर कीं। इसमें शूटिंग के 'बिहाइंड-द-सीन' शामिल हैं।

ताहिर ने पैकअप की खुशी जताते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, "फिल्म की शूटिंग अब पूरी हो चुकी है। यह सफर सच में बहुत खास और यादगार था।"

ताहिर ने विक्रम को खास तौर पर धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, "विक्रम ने इतने दिल से एक प्यारी कहानी लिखी और उसे निर्देशित भी किया। इस किरदार को निभाना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है।

अब मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं कि दुनिया इस खूबसूरत काम को देखे और प्यार दे।"

ताहिर ने सिनेमेटोग्राफर जय को भी दिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, "जय कैमरे के साथ जादू करते हैं। उनके शानदार काम ने इस प्रोजेक्ट की खूबसूरती को और बढ़ाया। साथ ही पूरी टीम, सभी असिस्टेंट्स, सह-कलाकारों और जोश से भरे क्रू मेंबर्स को भी धन्यवाद।

ताहिर ने अपनी बात को खत्म करते हुए कहा कि इस पूरे सफर और यादगार पलों के लिए वे सबके आभारी हैं।

फिल्म का निर्देशन जाने-माने फैशन डिजाइनर से निर्देशक बने विक्रम फडनीस कर रहे हैं। विक्रम इससे पहले 'निया', 'स्माइल प्लीज' और 'हृदयंतर' जैसी फिल्में भी बना चुके हैं। हालांकि, फिल्म के बारे में अभी तक कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है।

अभिनेता हाल ही में 'स्पेशल ऑप्स 2' में नजर आए थे। फिल्म का निर्माण नीरज पांडे ने किया था, जिसमें ताहिर राज भसीन और केके मेनन के साथ करण टैकर, गौतमी कपूर और सैयामी खेर भी अहम भूमिकाओं में हैं। जासूसी-थ्रिलर वेब सीरीज में ताहिर नकारात्मक किरदार में नजर आए थे। यह सीरीज 18 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें