मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

गुजरात में स्वाइन फ्लू का कहर, दाे माह में 22 लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गुजरात में स्वाइन फ्लू का कहर, दाे माह में 22 लोगों की मौत

अहमदाबाद। गुजरात में सर्दी बढ़ने के साथ ही स्वाइन फ्लू के केस में वृद्धि आईं है। पिछले दो महीने से राज्य में स्वाइन फ्लू का कहर जारी है। इसमें मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। राज्य में पिछले दो माह में 22 लोगों की मौत स्वाइन फ्लू से होने की जानकारी मिली है। वहीं मौत का यह आंकड़ा स्वाइन फ्लू के मामले में देश में दूसरे नंबर पर है।राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गुजरात में स्वाइन फ्लू के पिछले दाे महीने में 386 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 22 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इस साल अक्टूबर तक स्वाइन फ्लू के 1682 मामले दर्ज किए गए थे, वहीं इनमें 55 लोगों की मौत हुई थीं।राजकोट से मिले आंकड़ों के अनुसार सर्दी बढ़ने के साथ ही यहां मौसमी बीमारियों का जोर बढ़ा है। शहर में पिछले 8 दिनों में सर्दी, खांसी, श्वास लेने में तकलीफ संबंधी 2500 केस दर्ज हुए हैं। इसके अलावा डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के 11 केस मिले हैं। शहर में मच्छरों के प्रकाेप के कारण बीमारी फैल रही हैं। इसके अलावा सूरत में भी कमोबेश यही हाल है।सूरत महानगर पालिका के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार शहर में बुखार, डेंगू से चार लोगों की मौत हुई हैं। इसमें डेंगू से एक बालक की मौत भी शामिल है। स्वाइन फ्लू के संबंध में विशेषज्ञ डॉक्टरों का कहना है कि स्वाइन फ्लू मरीज के दूसरे व्यक्ति के सम्पर्क में आने से फैलता है। पीड़ित व्यक्ति के हाथ का स्पर्श करने, छींकने-खांसने आदि के जरिए यह बीमारी दूसरे व्यक्ति तक पहुंचती है।विश्व भर में चिंता का कारणस्वाइन फ्लू पिछले सात वर्षों में दुनिया भर में सबसे प्रमुख मौसमी फ्लू रहा है। अब दुनिया भर में (भारत सहित) स्वाइन फ्लू के अधिक से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इस बीमारी को महामारी घोषित कर दिया है, जिससे इसे लेकर सतर्कता की अब अधिकतम जरूरत है। स्वाइन फ्लू या एच-1 एन-1 फ्लूवास्तव में एक श्वसन संबंधी विकार है और यह एक प्रकार के इन्फ्लूएंजा- एक वायरस के कारण होता है जो सूअरों में उत्पन्न होता है। इसकी शुरुआत मेक्सिको के वेराक्रूज राज्य में हुई और जल्द ही यह दुनिया भर में फैल गया। आमतौर पर सर्दियों की शुरुआत के साथ स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ जाते हैं। आम मौसमी फ्लू की तरह सावधानी बरतने के अलावा, स्वाइन फ्लू को आमतौर पर हर साल टीका लगवाकर रोका जा सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें